फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ही रोके गए भारी वाहन

Fri, 22 Jan 2016 11:51 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के लखनऊ आगमन के चलते लखनऊ की ओर जा रहे सभी भारी वाहनों को सीमा पर ही रोक दिया गया जिससे ट्रकों की लंबी कतार हाइवे पर लगी रही। कई जगहों पर जाम की स्थिति रही जिससे राहगीराें को परेशानी उठानी पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरा के चलते लखनऊ में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। जिसके चलते लखनऊ  की ओर जाने वाले ट्रकों को हाइवे के किनारे ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


कुछ ही घंटों में ट्रकों की लंबी कतारें हाइवे के किनारे लग गई। कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रकों की लंबी कतार होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में टीएसआई बृजेश सिंह ने बताया नो इंट्री लखनऊ में थी। जिसके चलते वाहनों को हाइवे के किनारे ही लगवाया गया था। कहीं कोई जाम की स्थिति नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें