फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसम भरी गर्मी ने किया बेहाल

Tue, 14 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में सोमवार को कड़ी धूप में सड़कों पर कुछ इस तरह का दिखा नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण उमस व दोपहर में हो रही तेज गर्मी ने आम आदमी का हाल बिगाड़ रखा है। दोपहर में सड़क भी तवे की तरह तपती है तो उमस से लोग पसीना से तरबतर रहते हैं। जिसके चलते सड़क व बाजार में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन


घर से बाहर रहे लोगों ने धूप से बचने के लिए हाथ में जो भी रहा उसे ही सिर पर रख लिया। सोमवार को तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस रहा तो आर्र्दता अधिकतम 77 फीसद रही। शाम को लोगों ने उमस व गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

सोमवार की सुबह भी मौसम का मिजाज काफी तल्ख रहा। सुबह से तीखी धूप रही। समय बढ़ने के साथ इसकी तल्खी भी बढ़ती गई। साथ ही उमस भी। दोपहर में तेज धूप के चलते सड़कें भी तवे की तरह गर्म हो गई जिससे भभक निकलती रही।
विज्ञापन


आर्र्दता बढ़ने के चलते उमस काफी अधिक रही। जिससे लोग पूरे दिन हलकान रहे। सड़कों व बाजारों में सन्नाटा रहा। तेज धूप व उमस के चलते पंखे व कूलर सब बेअसर रहे। घर से बाहर रहे लोगों ने तेज धूप से बचने के लिए हाथ में जो रहा उसे ही सिर पर रख लिया।

साथ ही लोगों ने गर्मी से राहत के लिए बेल, शिकंजी, बर्फ  के शर्बत का प्रयोग किया। शाम को लोगों ने उमस व गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। सोमवार को तापमान अधिकतम 39 डिगी सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

आर्र्दता अधिकतम 77 व न्यूनतम 54 फीसद दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के अनुसार अभी मानसूनी बारिश शुरू होेने कुछ दिन शेष है। कारण हवा की रफ्तार कम हो गई है। हवा की रफ्तार अधिक होने पर मानसूनी बारिश जल्द हो सकेगी। मंगलवार को भी मौसम में बदलाव के आसार कम ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें