फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अस्पताल आने वाले वृद्धों की सेहत की होगी जांच

Fri, 31 Oct 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बुजुर्गों की सेहत की जांच को लेकर वृद्धजन देखभाल कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसके तहत अब तक 950 से ज्यादा बुजुर्गों की सेहत की जांच की जा चुकी है। अस्पताल पहुंच रहे ऐसे बुजुर्गों को चिकित्सकों की ओर से सेहतमंद रहने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही बुजुर्गों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

वृद्धजन दिवस पर एक से 15 अक्तूबर तक कार्यक्रम चलाया गया। अब इसे बढ़ाकर 31 अक्तूबर तक कर दिया गया है। इसके तहत 60 साल के ऊपर के बुजुर्गों की अस्पताल आने पर सभी प्रकार की जांचें की जाएगी। इनमें उच्च रक्तचाप, दमा, मधुमेह, पक्षाघात, टीबी, निमोनिया, डिप्रेशन, बहरापन व हड्डी जोड आदि शामिल हैं।
नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचने वाले बुजुर्गों की जांच के साथ ही इनका डिटेल भी सुरक्षित किया जा रहा है। जिससे समय-समय पर इनकी जांच करके बुजुर्गों का जीवन खुशहाल बना रहे। एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्धजन देखभाल कार्यक्रम को 31 तक बढ़ा दिया गया है अभी तक अस्पताल पहुंचे करीब 950 बुजुर्गों की जांच की जा चुकी है। इन सबका डाटा भी सुरक्षित करा दिया गया है। इस कार्यक्रम को आगे और बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें