फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तालाब में डूबने से दूल्हे के छोटे भाई की मौत

Tue, 20 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनपुर (बाराबंकी)। सैदनपुर गांव में रविवार रात दावते वलीमा के दौरान दूल्हे का छोटा भाई खलील घर के पास तालाब में डूब गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निकाल कर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण बाद खलील को मृत घोषित कर दिया। दूल्हे के छोटे भाई की मौत की खबर से निकाह की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र स्थित सैदनपुर गांव निवासी कलीम के पुत्र जलील का निकाह दो दिन पूर्व हुआ था। रविवार शाम गांव में दावते वलीमा का आयोजन किया गया था। बदहवास परिजनों ने बताया कि खलील हाथ-पैर धोने के लिए घर के पास स्थित तालाब के किनारे लगे नल पर गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। वह तालाब में बेसुध पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने खलील को मृत बताया। मृतक अविवाहित था। एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें