पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्मदिवस पर शहरी व ग्रामीण इलाके में बृहस्पतिवार को जुलूसे परचमे मोहम्मदी निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज की मौजूदगी में निकला जुलूस नगर के फजलुर्रहमान पार्क से चला और शहर के मुख्य मार्ग से होता हुआ वापस फिर पार्क में पहुंचा। जुलूस में बच्चों ने भी शिरकत की। वहीं जिले में भी विभिन्न जगहों पर निकले जुलूस में लोगों की भीड़ उमड़ी।
बारावफात की पूर्व संध्या पर शहर की सभी मसजिदों को रोशन करने के साथ ही शहर के मुख्य मार्गाें को सजाया गया था। इसके बाद रात में मजलिस व बच्चों द्वारा नात व कुरान शरीफ का पाठ किया गया। बड़ी संख्या में समाज के बड़े व बच्चे शहर में रात भर भ्रमण करते रहे। जोहर की नमाज के बाद बृहस्पतिवार को शहर मेें फजलुर्रहमान पार्क से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में अंजुमन फिदाए मुस्तफा रसूलपुर, अंजुमन गुलामाने मुस्तफा बेगमगंज, अंजुमन रजा ए मुस्तफा व अंजुमन बज्मे रहमत आदि ने हिस्सा लिया।
जुलूस में कारी अजीम की तकरीर पर नारे तकबीर बुलंद किया गया। अंजुमन फिदाए मुस्तफा के अनुसार जुलूस में जहां एक ओर मौलानाओं ने एकता से भरी दीनी बातें बताईं, वहीं दूसरी ओर नौजवान झूमते दिखे। जुलूस में मदरसा गौसिया, मदरसा कटरा, पीरबटावन, रफीनगर आदि ने भी हिस्सा लिया। फूलों से लदी गाड़ियां व सजे घोड़े देखने योग्य रहे, वही जुलूस में जगह-जगह मिठाई वितरित की गई। यह जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए फजलुर्रहमान पार्क में समाप्त हुआ। जुलूस में ऊंट, घोड़ा, हाथी आदि को देखने को लोगों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर मोहम्मद मोनिस, सभासद आसिफ, मोहम्मद मुख्तार अहमद, जफरूद्दीन, शोएब, ताज बाबा राईन, जुनेद अंसारी, राशिद किदवई, मोहम्मद तैय्यब बब्बू, मुबारक अंसारी, उसामा अंसारी, मुन्ना राईन,जुनेद किदवई आदि लोग मौजूद रहे। वहीं रेलवे स्टेशन पर सभासद अजीत झा, उस्मान सिद्दीकी,बैजनाथ चौरसिया आदि ने जुलूस में शामिल लोगों में हलवा वितरित किया। शहर में निकाले गए जुलूस में बच्चे व युवा डीजे की धुन पर जमकर थिरकते रहे।
जुलूस में शामिल होने वालों मेें हाजी मो.नसीरुल हक अंसारी, फैसल मुख्तार, शिब्बू, जाकिर खान, रज्मी, अब्दुल हक, हाजी मुसबिर, अलाउद्दीन अंसारी, मोहम्मद समी, मुइनुद्दीन अंसारी, मौलाना जाहिद, हाफिज इसरत अली अंसारी आदि शामिल रहे। आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी, रईस अंसारी आदि ने भी जुलूस में हलवा का वितरण किया। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, महामंत्री रविनन खजांची, चरनजीत सिंह, मनोज जायसवाल, राजेश गुप्ता, प्रदीप पांडेय, चरनजीत गाबा, विनोद गाबा, जुनेद अंसारी आदि के द्वारा शहर में सट्टी बाजार में पास हलुआ का वितरण किया गया। फतेहपुर कस्बा स्थित मछली मंडी में चार दिवसीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस संबंध में अंजुमन कार्यालय से मौलाना मो. हबीब कासमी इमाम जामा मस्जिद द्वारा इस्लामी झंडारोहण के साथ ही जुलूस बरामद हुआ। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जगह-जगह लोगों द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया। बेलहरा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा क्षेत्र में भी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस निकाला गया। यह जुलूस कस्बा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।