बहादुरपुर गांव के समीप माइनर की पटरी कटने से करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। एक दिन पहले पटरी कटने की सूचना के बाद भी कोई विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
बुधवार की शाम को कस्बे से दो किमी दूर बहादुर माइनर की पटरी गांव के समीप बह गई। नहर में दस मीटर से अधिक की खांदी होने से पानी सीधा खेतों में जमा हो रहा है। बहदुरपुर के संतोष कुमार सिंह, पप्पू सिंह, शिवकुमार सिंह, रामकुमार सिंह, शानू सिंह आदि की करीब पच्चीस बीघा गेंहू की फसल खेत में पानी भरा होने से चौपट हो रही है। किसानों ने कहा पटरी कटने की सूचना विभाग को दी गई लेकिन कोई मौके तक नहीं पहुंचा है। पानी का बहाव रोकने के प्रयास में किसान मेड़ बंदी में लगे हैं।