बाराबंकी। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गांवों व नगरीय क्षेत्रों से जमा कराई गई मिट्टी की कलशयात्रा निकाली गई। इस दौरान मंत्री व सांसद ने अलग-अलग ब्लॉकों में पहुंचकर यात्रा का स्वागत किया और ब्लॉक पर मिट्टी के कलश एकत्रित कराए। इस मौके पर हाथों में तिरंगा लेकर प्रधानों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारे लगाए।
बनीकोडर में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कलशयात्रा के आगमन के मौके पर कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में माटी को नमन व वीरों का अभिनंदन करने का काम किया जा रहा है। सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई। एसडीएम रामआसरे वर्मा, सीओ जटाशंकर मिश्रा, बीडीओ विनय कुमार मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर वर्मा, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके बाद राज्यमंत्री ने दरियाबाद में 71 ग्राम पंचायतों से आए मिट्टी कलश ब्लॉक पर जमा करवाए। ब्लॉक प्रमुख आकाश पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवानंद पांडेय, बीडीओ संजीव कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
मसौली ब्लॉक पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में मिट्टी कल यात्रा-गाजे बाजे के साथ निकाली गई। सांसद ने कहा कि दिल्ली में बनने वाले कर्तव्य उपवन में देश के कोने-कोने से आने वाले 7,500 कलशों की मिट्टी डाली जाएगी। उपवन में प्रत्येक जिले से एक-एक पौधा रोपित किया जाएगा। जिला मंत्री रचना श्रीवास्तव, बीडीओ डॉ. संस्कृता मिश्रा, एडीओ जानकीराम, रामसिंह भुल्लन वर्मा, राजकुमार सोनी, पप्पू सोनी, राम केवल, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
जैदपुर नगर पंचायत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश रावत, मंडल अध्यक्ष संजय अवस्थी, दशरथ लाल, ईओ आलोक वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अंसारी व अन्य की मौजूदगी में कलशयात्रा निकाली गई। बरैया स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। वहीं, बंकी ब्लॉक पर सांसद, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, बीडीओ जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में 62 ग्राम पंचायतों से आए मिट्टी कलशयात्रा का स्वागत किया गया। रामनगर कस्बे से ब्लॉक तक कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, बीडीओ अमित त्रिपाठी, एडीओ पंचायत रामआसरे, मंंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।