देवा (बाराबंकी)। कस्बा देवा के मोहल्ला शेख तीन में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती का शव बृहस्पतिवार को फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक वह गर्भवती थी। पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के गुलरिया गांव के महेंद्र कुमार की पुत्री सीमा सीएचसी के निकट एक निजी अस्पताल में काम करती थी। वह अपने दूर के रिश्तेदार देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलारपुर निवासी अमित गौतम के साथ कस्बे में ही कमरा लेकर लिव इन में रहती थी।
17 जुलाई को कमरे में सीमा का शव फंदे से लटका पाया गया था। परिजनों का आरोप है कि अमित ने खुद को अविवाहित बताकर पुत्री को गुमराह किया था। दबाव बनाने पर चार माह पूर्व कोर्ट में शादी कर ली थी। गर्भपात व मायके से दहेज लाने का दबाव बनाने लगा और हत्या कर दी। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।