केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही सलमा किदवई मेमोरियल महिला हॉकी टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सेमी फाइनल के दो मैच खेले गए। इसमें मेरठ व गोरखपुर की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हरा कर फाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच स्पोर्टस हॉस्टल लखनऊ व मेरठ की बीच खेला गया। इसमें मेरठ की टीम ने 1-0 से मैच जीत लिया। मेरठ टीम की ओर से काजल प्रजापति ने चौथे मिनट में पहला गोल किया। अंत तक यह अंतर बना रहा। दूसरा सेमी फाइनल मैच स्पोर्टस कॉलेज गोरखपुर व झांसी टीम के खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम 4-0 से विजेता रही। गोरखपुर टीम की ओर से 20वें मिनट में प्रियंका ने पहला गोल किया। इसके बाद सोनल ने 44वें व 57वें मिनट में दो गोल किए। इसी टीम की योगिता ने चौथा गोल कर टीम को विजय दिलाई। जिला हॉकी संघ के सचिव मजहर अजीज खान ने बताया कि स्पोर्टस कॉलेज गोरखपुर व मेरठ टीम के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।