फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नियुक्ति पत्र पाकर खिले ग्राम पंचायत अधिकारियों के चेहरे

Fri, 25 Oct 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नियु​क्ति पत्र प्राप्त करते ग्राम पंचायत अ​धिक
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायती राज विभाग में चयनित हुए 21 ग्राम पंचायत अधिकारियों को बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें से एक ग्राम पंचायत अधिकारी को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिला।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2018 में शुरू हुई ग्राम पंचायत अधिकारी चयन प्रक्रिया में जिले के 21 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है जिनकी नियुक्ति पंचायती राज विभाग में हुई है। इनमें जितेंद्र कुमार, नीलू सिंह, तेजभान सिंह, शिवा सिंह, उपमा मिश्रा, अंकिता वर्मा, दिव्या वर्मा, पारस मणि सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, पवन कुमार सिंह, अवनीश तिवारी, राकेश कुमार सिंह, हेमंत कुमार, आशीष कुमार वर्मा, रिया वर्मा, ज्योति, अंकिता वर्मा, रवि कुमार, हिमांशु कुमार गौतम, रत्नीश व बबिता कनौजिया शामिल हैं।

पिछले तीन दिनों में चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण से लेकर अभिलेखों का सत्यापन कराया जा चुका है। बृहस्पतिवार को डीपीआरओ नीतेश भोंडेले के साथ सभी चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को लखनऊ के लोकभवन ले जाया गया। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवनीश तिवारी को प्रमाण पत्र दिया जिस पर वह गदगद हो उठे।
विज्ञापन


इसी के साथ अन्य को भी नियुक्ति पत्र दिए गए। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारियों को पहले पंचायती राज निदेशालय में सात दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें अलग-अलग ब्लॉकों में एडीओ पंचायत व सचिव के साथ लगाकर प्रशिक्षित किया जाएगा जिसके बाद नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें