रामनगर। पुरानी तहसील परिसर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का बुधवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में समापन हो गया। अंतिम दिन कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ‘ महाराज ’ ने भरत जी के त्याग, समर्पण और चित्रकूट में भगवान श्रीराम से उनके मिलन का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन
कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि भरत जी ने राजपाट मिलने के बावजूद सिंहासन स्वीकार नहीं किया और भगवान श्रीराम की खड़ाऊं को राजसिंहासन पर विराजमान कर उनके प्रतिनिधि के रूप में शासन किया। उनका जीवन त्याग, भाई प्रेम और निष्काम भक्ति की अनुपम मिसाल है।