फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मॉडल के रूप में विकसित हो रहा पूरा औद्योगिक क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-कुर्सी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र का स्वरूप बदलने लगा है। इसे मॉडल औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत औद्योगिक क्षेत्र में करीब 94 लाख की लागत से उमरा तिराहा और अमरसंंडा में दो भव्य प्रवेश द्वार बनाने के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र में बूम बैरियर लगाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को भी क्रियाशील किया जाएगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र को जगमग बनाने के लिए स्ट्रीट लाइटों के साथ ही रोड नंबर एक, दो, तीन पर लगे खंभाें पर तिरंगा कलर की लाइटें भी लगाई जा रही हैं। कुर्सी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा अवस्थापना संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत शौचालय ब्लॉक बनकर तैयार हो चुका है। साथ ही सड़कें, लाइटें लगाने के साथ ट्रक टर्मिनल का निर्माण भी पूरा होने की कगार पर है। सिर्फ पुलिया का निर्माण होना बाकी है।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव प्रमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र के उमरा तिराहा और अमरसंंडा में गेट, बैरियर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है, जल्दी इससे जुड़े निर्माण कार्य को शुरू कराया जाएगा। बताया कि जिले की सीमा लखनऊ से लगी हुई है, इसका पूरा लाभ बिल्कुल नोएडा की तरह मिल रहा है। जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल के कारण कई नए उद्योग जिले में स्थापित होने लगे हैं। डिवीजनल चेयरमैन कैप्टन राजेश तिवारी ने बताया कि प्रशासन के साथ मिलकर औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल के बतौर विकसित कराया जा रहा है ताकि बड़े निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें