फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आएगा पूरा जिला

Sat, 15 Aug 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा जिला देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा जिले भर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 10 आश्रितों को सम्मानित करने के अलावा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हैदरगढ़ रोड पर निकट पंचम दास कुटी के पास होगा। इसमें जिले के करीब 200 अधिक छात्र प्रतिभाग करेंगे। वहीं सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में जिले के 10 स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
इसके साथ ही बस स्टेशन, छाया चौराहा, विजय उद्यान पार्क, धनोखर चौराहा, सतरिख नाका, एसपी कार्यालय, शास्त्री जी की प्रतिमा निकट घंटाघर, राजा बलभद्र चहलारी की प्रतिमा सहित अन्य स्थानों पर लगी मूर्तियों पर माल्यार्पण होगा। सरकारी कार्यालय पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय गान के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जनसभा और विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें