फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर, बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से एक मासूम की जान चली गई। मासूम की मौत की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीएमओ ने कहा कि सूचना मिली है, मामले की जांच कराकर जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर स्थित संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक पर मासूम के इलाज में लापरवाही का आरोप है। परिवारीजनों का कहना है कि यदि समुचित उपचार किया गया होता तो मासूम की जान न जाती। कोतवाली बदोसरायं के ग्राम तासीपुर निवासी संदीप कुमार शुक्ला कि पांच माह की बेटी नित्या घर में तख्त पर सो रही थी।
इसी दौरान वह नीचे जा गिरी और बेहोश हो गई। परिवारीजन तुरंत उसे लेकर संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचे लेकिन इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कहीं पर खोजे नहीं मिले।
विज्ञापन

परिवारीजन डॉक्टर की खोज में इधर-उधर भटकते रहे। इधर दर्द से तड़प रही मासूम की जान निकल गई। यह देख परिवारीजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे आक्रोशित परिवारीजनों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांत कराया। परिवारीजनों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि सिरौलीगौसपुर स्थित संयुक्त चिकित्सालय में एक मासूम की मौत की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें