फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सात जोन, 22 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन से निगरानी

Tue, 03 Mar 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रंगों का पर्व होली इस बार रमजान माह के बीच उत्साह और सतर्कता दोनों के संग दस्तक दे रहा है। गांव से लेकर शहर तक बाजार गुलजार हैं। परदेस में रोजी-रोटी कमाने गए लोग बड़ी संख्या में अपने घर लौट रहे हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बढ़ी भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि होली पर घर लौटने की परंपरा आज भी उतनी ही मजबूत है।
विज्ञापन

त्योहार की उमंग के बीच प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे जिले को सात जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। हर जोन में पुलिस की एक विशेष टीम तैनात कर दी गई है, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों जैदपुर, सिद्धौर, देवा व शहर के मोहल्ला पीरबटावन में इस बार ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। दो कंपनी पीएसी अलग से तैनात रहेगी।

90 प्रतिशत होलिका दहन संपन्न

जिले में 3,371 स्थानों पर होलिका दहन के स्थान निश्चित हैं। करीब 90 प्रतिशत स्थानों पर होलिका दहन सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो चुका है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कुछ स्थानों पर रविवार को भी होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य बाजार में वाहनों पर प्रतिबंध
शहर में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कुछ स्थानों पर यातायात प्रतिबंध लागू किया है। मुख्य बाजार क्षेत्र में तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। नाका सतरिख और निबलेट तिराहे पर पुलिस ने बैरियर लगाए हैं।


स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 10 बेड आरक्षित
त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं और हर समय सर्जन, आई सर्जन और फिजिशियन तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

........................
जनता के लिए जरूरी नंबर:
जिला अस्पताल इमरजेंसी- 945303864
जिला प्रशासन- 05248-222229
पाॅवर काॅर्पोरेशन- 1912
नगर पालिका- 1533
पुलिस- 112
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें