फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कल्याणी नदी में डूबकर 10 साल के बच्चे की मौत

Tue, 03 Mar 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्मियान बठौली गांव में रविवार को लापता हुए 10 साल के बच्चे का शव सोमवार को कल्याणी नदी में मिला। उसके चप्पल व कपड़े नदी के किनारे मिले। माना जा रहा है कि नहाने के दौरान डूब गया।
विज्ञापन

कुर्मियान बठौली गांव निवासी नौमिलाल के बेटे मनीष कुमार (10) रविवार दोपहर अपने चाचा विशाल के साथ बकरी चराने गया था। इसी बीच विशाल घर पहुंचे और बताया कि मनीष का पता नहीं चल पा रहा है। परेशान परिजनों के साथ ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान शाम को गांव से करीब 500 मीटर दूर कल्याणी नदी के किनारे मनीष के कपड़े और चप्पल पड़े मिले। इससे साफ हो गया कि वह नदी में नहाने गया होगा। परिजनों ने दिलावलपुर पुलिस चौकी में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में तलाश शुरू की।
सोमवार की सुबह गांव से 600 मीटर दूर मनीष का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मनीष दो भाइयों में बड़ा था। पिता नौमिलाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें