फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत, तीन गंभीर

Mon, 03 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Dengue - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आकर एक और युवक की जान चली गई। जबकि तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उपचार के लिए परिवारीजनों ने लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। डेंगू को लेकर लोगों में उपजा भय कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


कस्बा कुर्सी निवासी इस्राइल का पुत्र कद्दूस (26) पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। इस्राइल ने बताया कि पहले कुर्सी में ही एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। जिस पर जिला अस्पताल ले जाकर दिखाया गया, चिकित्सकों ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि होने पर ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि कद्दूस का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था लेकिन रविवार की देर रात मौत हो गई। उधर कस्बे के ही निवासी मनीष जायसवाल (26) में डेंगू रोग के लक्षण पाए जाने पर परिवारीजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


वहीं बिसईं निवासी रोहित मौर्या (28) एवं बैनाटीकरहार निवासी लतीफ (40) में भी डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उपचार के लिए परिवारीजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीएचसी कुर्सी के प्रभारी डॉ. जावेद सिद्दीकी ने डेंगू से पीड़ित और मौत होने की जानकारी से इन्कार किया है। कहा कि पीएचसी पर डेंगू के उपचार की कोई व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें