बाराबंकी। जिले में इस बार पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश को लेकर छात्रों की रुचि अपेक्षाकृत कम नजर आ रही है। जिले के विभिन्न पॉलीटेक्निक कॉलेजों में कुल 7500 सीटें उपलब्ध होने के बावजूद अंतिम तिथि से महज तीन दिन पहले तक करीब 2000 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं।
जिले में कुल 63 पॉलीटेक्निक संस्थान संचालित हैं, जिनमें 60 निजी और तीन राजकीय कॉलेज शामिल हैं। निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में छह इंजीनियरिंग और 54 फार्मेसी कॉलेज संचालित हो रहे हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक जहांगीराबाद की प्रधानाचार्य एवं नोडल राखी सैनी ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा।