कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र के बसारा गांव के पास गेहूं के खेत में शनिवार की शाम एक महिला का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण महिला की हत्या व उसके साथ गलत काम कर शव फेंके जाने की बात कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला का शव करीब पंद्रह दिन पुराना लग रहा है। उसकी उम्र करीब 40 साल होगी और उसकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग सकेगा। (संवाद)