फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बनी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव करीब आते ही जिले में अवैध शराब का कारोबार भी तेजी पकड़ने लगा है। हरियाणा से लाई जा रही एक कंटेनर शराब जैदपुर पुलिस ने अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास से पकड़ी है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस रविवार को पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर टोला प्लाज पर वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार को लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे कंटेनर को रोका गया। काफी देर तक चालक व खलासी पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन सख्ती के बाद जब दरवाजा खोलकर चेक किया गया तो उसमें भारी मात्रा में शराब लदी मिली। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम शराब की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार यह शराब हरियाणा, पंजाब की ओर से बिहार के लिए जा रही थी। कई तरह की ब्रांडेड शराब कंटेनर में भरी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि शराब पकड़ी गई है लेकिन अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें