फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: साड़ी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव

Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती का शव पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। इससे ससुराल में मातम पसर गया। हालांकि मृतका की मौत की सूचना पर उसके पिता ने बेटी से किसी भी तरह का कोई सरोकार न होने की बात कहते हुए, आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मामला जहांगीराबाद थाने के ग्राम इनायतपुर मजरे खिजिरपुर गांव है। डीहापुरवा गांव की निवासी रिंकी 22 ने इनायतपुर गांव के धीरेंद्र कुमार के साथ तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसके इस फैसले से घरवाले नाखुश थे। बृहस्पतिवार को गांव से एक बरात माती चौकी के निकट पसीन पुरवा गांव जा रही थी। रिंकी बरात को रवाना करने के लिए जाने लगी तो पति धीरेंद्र ने उसे मना किया। उसके बावजूद वह बरात को विदा करने गांव के बाहर तक गई लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ पति उसकी तलाश में जुटा रहा। रात करीब नौ बजे गांव से कुछ दूरी पर एक बाग में रिंकी का शव साड़ी से बने फंदे से पेड़ पर लटकता मिला।
रिंकी के ससुर लवकुश बरात में गए थे। बहू की मौत की सूचना के बाद बरात को छोड़कर वह वापस लौट आए। रिंकी की मौत की खबर सुनने के बाद भी नाराजगी के चलते उसके मायके से कोई नहीं आया। थानाध्यक्ष जहांगीराबाद अभय मौर्य ने बताया कि संपर्क करने पर रिंकी के पिता ने उससे किसी भी तरह का कोई होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें