फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पांच बार बढी तारीख फिर भी खाली रह गई 1150 सीटें

Sun, 28 Sep 2025 07:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर को खत्म हो रही है। इसके बावजूद संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं की करीब 1150 प्रवेश सीटें अभी तक रिक्त पड़ी है। अभ्यर्थी न मिलने के कारण यूजी की 698 व पीजी की 464 सीटों पर पांच बार प्रवेश तिथि बढ़ाने के बाद भी प्रवेशार्थी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बीते जुलाई माह से लेकर सितंबर माह तक विश्वविद्यालय प्रशासन यूजी व पीजी विषयों की रिक्त सीटों को भरने के लिए पांच बार प्रवेश तिथि बढ़ा चुका है। इसके बाद भी सरकारी समेत अन्य महाविद्यालयों में सैकड़ों सीटें खाली रह गई हैं। प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं को 30 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी है। अवध विश्वविद्यालय की तरफ से पहली बार 31 जुलाई तक प्रवेश की अंतिम तिथि तय की गई थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 14 अगस्त, फिर 31 अगस्त, पांच सितंबर, 15 सितंबर व अंत में 30 सितंबर तक कर दिया।
इसके बावजूद जिले के अधिकांश संबद्ध महाविद्यालयों में यूजी व पीजी में कई विषयों की सीटें प्रवेशार्थी न मिलने से खाली रह गई हैं। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि स्नातक में 296 और परास्नातक में 324 सीटें खाली रह गई हैं। इसी तरह संतकवि बाबा बैजनाथ स्नाकोत्तर महाविद्यालय हरख मेंं बीए में 118, बीएससी गणित में 10 और एमएससी गणित में 10 सीटें रिक्त हैं। टिकैतनगर क्षेत्र राजकीय महाविद्यालय हंसौर में स्नातक मेंं कुल 320 सीटें है जिसमें 232 सीटें खाली हैं। जबकि मुंशी रघुनंदन प्रसाद पटेल महिला विद्यालय और रामनगर डिग्री कॉलेज में यूजी व पीजी में तीन सौ से अधिक सीटें खाली हैं। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के प्रवेश संयोजक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि संबद्ध महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करने की छूट दी गई है। इस दौरान छात्र-छात्राओंं का पंजीकरण 25 सितंबर तक हो चुका है, उनकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें