फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री साईं जी पालकी यात्रा मेें उमड़ी भक्तों की भीड़

Sat, 09 Dec 2017 10:50 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
सांई पाल्की यात्रा में मयूर नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री साई बाबा की पालकी यात्रा मेें श्रद्घा व भक्तिभाव से ओतप्रोत भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बैंडबाजे के साथ राधाकृष्ण, सिंहवाहिनी मां दुर्गा, भगवान शंकर की झांकियों से सुसज्जित पालकी यात्रा में जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


सुबह नागेश्वरनाथ मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद निकाली गई रथयात्रा में फूलों की होली खेलते, नांचते गाते, जयकारे लगाते श्रद्धालु नगर पालिका परिषद पहुंचे। देरशाम शुरू हुए जागरण में मीनू सचदेवा समेत भजन गायकों ने वातावरण भक्तिमय कर दिया। 

श्री साई बाबा की पालकी यात्रा के साथ ही दो दिवसीय साईं महोत्सव शुरू हो गया। शनिवार की सुबह नागेश्वरनाथ मंदिर में पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद दोपहर बाद करीब ढाई बजे श्री शिरडी साईं बाबा सेवा संस्थान ट्रस्ट सानिध्य में साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


सट्टी बाजार, घंटाघर, धनोखर चौराहा, नाका चौराहा होते हुए पताका व अखंड ज्योति के साथ पालकी यात्रा नगर पालिका प्रांगण में पहुंच कर संपन्न हुई। पालकी यात्रा निकलने वाले मार्ग में सट्टी बाजार, घंटाघर और धनोखर चौराहे पर प्रसाद का वितरण हुआ। पालकी यात्रा में भजन गाते भजनगायक के साथ बैंड, डीजे व भांगड़ा की धुन पर भक्तिरस से ओतप्रोत भक्तों व महिलाओं ने खूब नृत्य किया।

सांई नाथ तेरे हजारों हाथ... प्यार से बुलाओ सांई दौड़े चले आएंगे..., मेरे घर के सामने एक मंदिर बन जाए... आदि गीतों पर भक्त झूमते हुए चल जा रहे थे। भक्ति की ऐसीज धूम रही कि लोग अपने को रोक नहीं सके और झूम उठे। पालकी यात्रा में भगवान शंकर, राधा कृष्ण, मां दुर्गा, हनुमान जी, काली जी, भैरवबाबा, साई दरबार की अद्भुत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें