फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मुठभेड़ में घायल बदमाश गया जेल, दो और हिरासत में, फार्म हाउस लूटकांड में शामिल थे पांच बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर के जुरौंडा गांव स्थित बिल्डर बाबूलाल के फार्म हाउस में 27 मार्च की रात हुए लूटकांड में पांच बदमाश शामिल थे। बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश निखिल तिवारी से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ। इसमें जुरौंडा गांव का ही एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। जिला अस्पताल में इलाज के बाद घायल बदमाश को पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

27 मार्च की रात जुरौंडा गांव स्थित बिल्डर बाबूलाल के फार्म हाउस पर पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने बाबूलाल व उनके नौकर को लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद तीन लाख की नकदी, जेवर व कार लूटकर भाग गए थे। बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने वारदात में शामिल कानपुर नगर के किदवई नगर निवासी बदमाश निखिल तिवारी को मुडभेड़ में पकड़ा था। एसएचओ रामनगर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दो अन्य से पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें