रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर के जुरौंडा गांव स्थित बिल्डर बाबूलाल के फार्म हाउस में 27 मार्च की रात हुए लूटकांड में पांच बदमाश शामिल थे। बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश निखिल तिवारी से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ। इसमें जुरौंडा गांव का ही एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। जिला अस्पताल में इलाज के बाद घायल बदमाश को पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
27 मार्च की रात जुरौंडा गांव स्थित बिल्डर बाबूलाल के फार्म हाउस पर पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने बाबूलाल व उनके नौकर को लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद तीन लाख की नकदी, जेवर व कार लूटकर भाग गए थे। बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने वारदात में शामिल कानपुर नगर के किदवई नगर निवासी बदमाश निखिल तिवारी को मुडभेड़ में पकड़ा था। एसएचओ रामनगर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दो अन्य से पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।