फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मनरेगा और गांधी की विरासत बचाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 23 Dec 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अध्यक्षता एवं पूर्व सांसद पीएल पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम शशांक त्रिपाठी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार पर मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कानून को कमजोर करने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विरासत को समाप्त करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से मनरेगा एवं संविधान को कमजोर कर रही है। मनरेगा जैसे मांग आधारित कार्यक्रम को वित्तीय रूप से कमजोर कर उसका आर्थिक बोझ राज्यों पर डाला जा रहा है, जिससे इसकी मूल संरचना प्रभावित हो रही है। आरोप लगाया कि सरकार जन-केंद्रित कल्याणकारी अधिकारों को समाप्त कर गरीबों को दया-दान पर आधारित व्यवस्था की ओर धकेलना चाहती है, जो श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने जैसे निर्णय सरकार की उस मानसिकता को दर्शाते हैं, जो गांधी की विचारधारा और श्रम की गरिमा के विपरीत है। चेतावनी दी कि यदि मनरेगा और संविधान पर हो रहे हमले नहीं रुके, तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करने को मजबूर होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, शिव शंकर शुक्ला, केसी श्रीवास्तव,राजेंद्र वर्मा, इरफान कुरैशी, साइस्ता अख्तर, शबनम वारसी, संजीव मिश्रा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें