फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शीतलहर ने कंपकंपाया, पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Mon, 05 Jan 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रात में घने कोहरे और दिन में सर्द हवाओं की वजह से शीत लहर बढ़ती जा रही है। रविवार को हल्की धूप निकली, लेकिन हांड कंपाने वाली ठंड से राहत नहीं दिला पाई।
विज्ञापन

ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या दिन ब दिन प्रभावित हो रही है। शनिवार रात घना कोहरा गिरने के कारण दृश्यता शून्य रही। इसकी वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी रही और चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग का कहना है कि जनपद में आने वाले दिनों में कोहरे और गलन का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है। अगले दो दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। पछुआ हवाओं से गलन बढ़ गई है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शाम होते ही सर्द हवा और गलन के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो जा रही है।
उपकृषि निदेशक शोध धीरेंद्र सिंह बताते हैं कि यह अलनीनो का असर है, जो एक दिन मौसम साफ होता है और उसके अगले दिन फिर बिगड़ जाता है। वह बताते हैं कि अगर पाला न गिरे तो यह मौसम फसलों के लिए बहुत उपयोगी है।
गोरखधाम समेत 17 ट्रेनें रहीं लेट: कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। रविवार को गोरखधाम समेत 17 ट्रेनें देर से स्टेशन पर पहुंचीं। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में झेल जाना पड़ा। ट्रेन का इंतजार कर रहे रमेश और सुमित ने बताया कि उन्हें गोरखपुर जाना था, लेकिन ट्रेन लेट होने की वजह से उन्होंने यात्रा रद्द कर दी। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में ठंड से बचाव के इंतजाम भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें