फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो ड्राइवरों की अनिवार्यता को लेकर चलाया अभियान, चार ओवरलोड वाहन सीज

Mon, 05 Jan 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने व्यावसायिक वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान का मुख्य फोकस लंबी दूरी व रात्रि यात्रा में दो ड्राइवरों की अनिवार्यता को लेकर रहा। इस दौरान चार ओवलोड वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

प्रवर्तन टीमों ने अभियान के दौरान चालकों को जागरूक करते हुए बताया कि थकान सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, इसलिए लंबी दूरी के सफर में दो चालकों की तैनाती बेहद जरूरी है। साथ ही ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, ओवरलोडिंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने अभियान के दौरान 25 वाहनों का चालान किया। उन्होंने चालकों को एक-दूसरे की ड्राइविंग पर नजर रखने, थकान के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल विश्राम करने तथा एआई आधारित डैशकैम जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग की सलाह दी, जिससे मोबाइल देखने व लापरवाही से बचा जा सके। इस दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़े जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए और नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया। वहीं यात्री-मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी ने कार्रवाई करते हुए माती चौकी क्षेत्र में चार ओवरलोड वाहनों को सीज किया। इसके अतिरिक्त एक डग्गामार बस सहित 16 अन्य मामलों में चालान की कार्रवाई की गई। भारी वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें