फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सूरज का ताप देख सिहर गई ठंड

Sat, 10 Jan 2026 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर के कंपनीबाग ​स्थित पार्क में शनिवार को निकली धूप में खेलते बच्चे।
विज्ञापन
बाराबंकी। पिछले दो दिनों से मौसम में आए अप्रत्याशित बदलावों ने जिलेवासियों को मिला-जुला अनुभव दिया है। जहां दिन के समय खिली धूप ने गलन भरी ठंड से राहत दी है, वहीं शाम ढलते ही तापमान में गिरावट और बर्फीली हवाओं के चलने से लोगों को फिर से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में लगभग दो डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाओं की गति भी सामान्य बनी रही, जो आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन



मौसम विभाग का अनुमान है कि वर्तमान मौसम का यह मिजाज अभी एक से दो दिन और बना रह सकता है। हालांकि, इसके बाद मौसम में एक बड़ा बदलाव आने की संभावना है। यह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो सकता है। मौसम विभाग ने कुछ दिनों में हल्की बारिश संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है।
उधर, सुबह से ही आसमान साफ रहने और दिन चढ़ने के साथ धूप के तेज होने से लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर में निकली धूप इतनी अच्छी रही कि लोग घरों के बाहर, छतों पर और पार्कों में इसका आनंद लेते दिखाई दिए। बच्चों ने भी धूप का जमकर मजा लिया और अपने घरों के बाहर व पार्कों में खेलते हुए देखे गए।
विज्ञापन

बदलते मौसम को देखते हुए, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। जरा सी भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। बदलते तापमान और संभावित बारिश के मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, गर्म कपड़े पहनना, खान-पान का ध्यान रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना आवश्यक है।
कृषि क्षेत्र के लिए फायदेमंद मौसम

इस दौरान, उपकृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान मौसम आलू, गेहूं और सरसों जैसी फसलों के लिए अत्यंत अनुकूल है। दिन में अच्छी धूप और रात में हल्की ठंड के इस संयोजन से इन फसलों की पैदावार बढ़ने की उम्मीद है। यह किसानों के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि यह सीधे तौर पर उनकी आय और उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें