फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नौनिहाल लगा रहे झाड़ू समय से नहीं पहुंचते गुरुजी

Tue, 05 May 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शिक्षा विभाग की मंशा और नौनिहालों के भविष्य पर अपनों की ही लापरवाही भारी पड़ रही है। यहां नौनिहाल स्कूल में झाडू लगाकर सफाई करते है तो गुरुजी समय पर स्कूल नहीं पहुंचते। यह हकीकत है दरियाबाद के कंपोजिट विद्यालय मुरारपुर की, जो सरकारी दावों की पोल खोल रही है। सोमवार को जब स्कूल खुला तो स्थिति जस की तस मिली।
विज्ञापन

सुबह 8:00 बजे तक विद्यालय में एक भी शिक्षक मौजूद नहीं था। केवल अनुदेशक राकेश ही मौके पर मिले। विडंबना यह है कि जिन हाथों में कलम होनी चाहिए, वे नौनिहाल खुद विद्यालय में झाड़ू लगाते और अपने गुरुजनों की राह देखते नजर आए।
इस विद्यालय में कुल 252 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनकी जिम्मेदारी 10 शिक्षकों पर है। बीईओ मनीराम का कहना है कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें