बाराबंकी। इस वर्ष अधिक मास (मलमास) के कारण ज्येष्ठ माह 29 जून तक रहेगा। इस दौरान कुल आठ बड़े मंगल पड़ेंगे, जिनकी शुरुआत पांच मई से होगी। बड़ा मंगल की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
अधिक मास हर तीन साल में आता है, जिससे हिंदू वर्ष 13 माह का हो जाता है। श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आदित्यनाथ तिवारी ने बताया कि ज्येष्ठ मास वैशाख पूर्णिमा के बाद शुरू हुआ है।
हिंदू त्योहार चंद्रमा की स्थिति और गति पर आधारित होते हैं। शुद्ध ज्येष्ठ मास में मांगलिक कार्य किए जाएंगे, जबकि अधिकमास में नहीं। अधिकमास शुक्ल पक्ष 17 मई से 15 जून तक रहेगा। इसके बाद शुद्ध ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष 29 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा तक चलेगा। इस मास में भगवान श्रीहरि विष्णु और श्रीहनुमानजी की पूजा-अर्चना से सुख-शांति और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।