फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बहन की शादी में देने को लाई कार डीसीएम में जा घुसी, तीन गंभीर

Wed, 14 Jan 2026 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रामनगर क्षेत्र में हुए हादसे में डीसीएम में घुसी कार।
विज्ञापन
रामनगर। बहन की शादी में देने के लिए खरीदी गई कार हादसे का शिकार हो गई। दुल्हन के भाई समेत तीन लोग घायल हुए। घायल गोंडा जिले के कटरा के निवासी हैं।
विज्ञापन

बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर स्थानीय कस्बे के निकट भवानी पैलेस के पास बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक्सयूवी कार डीसीएम में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस ने पहुंचकर वाहन को हटवाकर रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक्सयूवी कार लखनऊ से गोंडा की ओर से जा रही थी। तभी डीसीएम अचानक मुड़ गई और कार पीछे से जा घुसी। कार में गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी दीप नारायण (30) जगत नारायण तिवारी (28) व रमाकांत (25) गंभीर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल भेजा गया। एसएचओ अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि दीप नारायण अपनी बहन की शादी के लिए नई कार लेकर लखनऊ से गोंडा जा रहे थे। तभी डीसीएम में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें