फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रेम-प्रसंग में हत्या कर फूंका गया था शव

Wed, 21 Jun 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ में सर्कस चलाने वाले तीन दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

एक साथी की बहन से था प्रेम-प्रसंग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के बंद पड़े स्कूल परिसर में सहारनपुर जिले के रंगीला की हत्या व शव जलाने की घटना प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी। बुधवार को खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी मिलकर गांव-गांव सर्कस दिखाने का काम करते थे।
11 जून की सुबह बेवाना थाना क्षेत्र के भितरीडीह गांव में उस समय सनसनी फैल गई थी जब सुबह बंद पड़े स्कूल परिसर में लोगों ने एक शव जलते हुए देखा। काफी देर तक पहचान ही नहीं हो पाई कि शव महिला का है या पुरुष का। बाद में शव पुरुष का होने का पता चला। काफी प्रयास के बाद भी उसका नाम-पता मालूम नहीं हुआ। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

बेवाना थाना व स्वाट टीम के संयुक्त प्रयासों से अब घटना का खुलासा हुआ है। मृतक की पहचान अजब सिंह उर्फ रंगीला निवासी गांव जज्बा, थाना नकुड़, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रंगीला अपने साथियों के साथ गांव-गांव सर्कस दिखाता था। उसके साथ इमरान निवासी जज्बा तथा फरमान निवासी जज्बा के साथ अंबेडकरनगर के भितरीडीह निवासी इरफान भी थे।
पुलिस ने बताया कि रंगीला का इमरान की बहन से प्रेम प्रसंग था। कुछ समय पहले वह उसके साथ पकड़ा गया था। कुछ ही दिन पहले वह फिर इरफान की बहन से बात करते पकड़ा गया था। तीन दिन पहले उसने सर्कस का सामान भी बेच दिया था। इन बातों से उसके तीनों साथी नाराज थे।
विज्ञापन

ऐसे दिया घटना को अंजाम
तीनों आरोपियों ने रंगीला को घटना वाले दिन शराब लेने भेजा। वह शराब लेकर आया तो स्कूल परिसर में ही सबने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद विद्यालय में रखी ईंटों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। जब उसकी मौत हो गई तो दो लीटर डीजल खरीदकर लाया गया। शव के ऊपर विद्यालय परिसर में निष्प्रयोज्य पड़ी कुर्सी मेज को रख दिया गया। इसके बाद डीजल छिड़ककर आग लगा दी गई। पुलिस ने रसूलपुर दियरा के निकट से तीनों आरोपियों की गिरफ्तार मंगलवार देर रात की। तीनों ने बताया कि शव की पहचान न हो इसलिए जला दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें