फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रातभर अंधेरे में रही डेढ़ लाख की आबादी

Wed, 21 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार शाम बारिश व हवा के चलते तार व खंभे हुए क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मंगलवार देर शाम से जिले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से छिन्नभिन्न हो गई। अकबरपुर नगर में तो गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल हो गई लेेकिन ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। इससे लगभग डेढ़ लाख की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत तो मिली लेकिन बारिश से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। कहीं पेड़ की डाल गिरने से तार व खंभा क्षतिग्रस्त हो गया तो कहीं जर्जर खंभा टूटकर गिर पड़ा। इससे संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। अकबरपुर नगर में तो गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अशरफपुर बरवां उपकेंद्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते तकनीकी गड़बड़ी हो गई। इससे बट्टूगढ़, यरकी, मोहनपुर, मरथुआ सरेया, आलमनगर, सूबेदार का पूरा, रतनपुर, अशफपुर बरवां, टीकमपारा, पियारेपुर, तकियादासपुर व जलालपुर समेत दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग 35 हजार की आबादी को अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा।
कोटवा महमदपुर उपकेंद्र के निकट बिजली के तीन खंभे गिर जाने से जमुनीपुर फीडर से जुड़े उकरा, दल्लापुर, तिरमुहानी, करमुलहा, हाशिमगढ़ छिातौनी, जमुनीपुर, रसूलपुर, लोदीपुर, जगदीशपुर, कोटवा व हरिपुर समेत ढाई दर्जन गांवों की बिजली ठप हो गई। इससे लगभग 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
तहसील क्षेत्र टांडा के चांदपुर व अमेदा के निकट पेड़ गिरने से न सिर्फ तार बल्कि खंभा भी गिर पड़ा। इससे चांदपुर, अमेदा, सलाहुद्दीनपुर, गोवर्धनपुर, बूढनपुर, तिलहरा, बेलवारी, गुवांव व जुरावनपुर समेत एक दर्जन गांवों की बिजली ठप हो गई। लगभग 10 हजार की आबादी को मुश्किलें हुईं। इसके अलावा महरुआ, भीटी, जलालपुर, राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी तार व खंभा क्षतिग्रस्त होने से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

कुछ क्षेत्रों में हुई दिक्कत
तेज हवा के साथ हुई बारिश से कुछ क्षेत्रों में गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इससे लोगों को दिक्कत हुई। ज्यादातर क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
- अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें