सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सतरिख में बृहस्पतिवार सुबह तीरगांव जाने वाली सड़क के किनारे स्थित बाग में आम के पेड़ पर गमछे से बने फंदे से बुजुर्ग का शव लटकता मिला। कुछ ही देर में उनकी पहचान तीरगांव निवासी शंभू गौतम (65) के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव पेड़ से उतार कर पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। शव को फंदे से उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता। थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने बताया कि सूचना नहीं मिली है, जांच होगी।