दरियाबाद (बाराबंकी)। कस्बा दरियाबाद के मोहल्ला बन्नेतले निवासी फूलचंद्र लोधी (35) का शव रविवार दोपहर मथुरानगर रजबाहा के पास स्थित बाग में फंदे से लटका मिला। वह अविवाहित था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार फूलचंद्र लोधी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह बड़े भाई राम तीरथ के परिवार के साथ रहता था। डेढ़ बीघा जमीन में आधे बीघे जमीन का मालिक था। चार माह पहले उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन समय रहते परिजनों ने आग बुझाकर उसकी जान बचा ली थी। हालांकि उसके कंधे झुलस गए थे।
रविवार सुबह फूलचंद्र घूमने निकला था। दोपहर में ग्रामीणों ने गांव के बाहर मथुरानगर रजबाहा के पास अब्दुल खालिक के बाग में लगे आम के पेड़ से उसका शव लटका देखा। एसएचओ मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि कोई आरोप नहीं है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।