फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कल्याणी नदी में डूबे युवक का शव मिला

Fri, 25 Apr 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जहांगीराबाद में कल्याणी नदी में रेस्क्यू करती एसडीआरएफ। (संवाद)
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। जहांगीराबाद क्षेत्र में बुधवार को कल्याणी नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ ने खोज निकाला। सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी सीताराम लखनऊ में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


बुधवार को वह अपने दो रिश्तेदारों के साथ जहांगीराबाद के गदाईपुर गांव के पास कल्याणी नदी के घाट पर नहाने गए थे। वहां तीनों ने शराब पी। नहाने के दौरान सीताराम नदी में डूब गए थे। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि शव खोजने के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई थी। बृहस्पतिवार सुबह शव तलाश लिया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें