फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पछुआ की घटी रफ्तार, 42 डिग्री पहुंचा पारा

Fri, 25 Apr 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में बृहस्पतिवार की दोपहर तेज धूप में घर से कुछ इस तरह निकलीं महिलाएं।  संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। पछुआ हवा की रफ्तार घटने से गर्मी ने सितम बरपाना शुरू कर दिया है, तपिश और ज्यादा बढ़ गई है। लू के थपेड़े शरीर को झुलसाने लगे हैं। धूप इतनी तेज निकाल रही है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। आसमान से बरस रही आग से हर कोई बेहाल है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी परेशान हैं, फिलहाल इससे राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दस बजे तक तपिश इतनी बढ़ गई कि लोग घर से निकलने से कतराने लगे। दफ्तरों के लिए निकले लोग गमछे से चेहरा ढके नजर आए। महिलाएं भी चेहरा ढककर ही घर से निकलीं।

तेज धूप में सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को हो रही हैं जो बच्चों को लेने के लिए कड़ी धूप में स्कूलों के बाहर खड़े होकर इंतजार करते हैं। बच्चे तपती दुपहरी में पसीना बहाते जैसे-तैसे घर पहुंचते हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवा की रफ्तार धीमी होने से तपिश और बढ़ेगी, लू जैसे हालात बनेंगे, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें