फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटका मिला बहन के घर आए भाई का शव

Tue, 19 Aug 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार की रात बिहार से अपनी बहन के घर आए भाई का शव गांव किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। खास बात यह रही कि फंदा तिरंगे रंग के कपड़े से बना था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान बिहार प्रांत के पूर्णिया जिले के बेगमपुर बेला निवासी सनोज मुर्मू (20) के रूप में हुई है। वह एक महीने पहले अपनी बहन कुसुमा के घर आया था।
विज्ञापन

सेमरी निचासी सुमन कुमार की बहू कुसमा का मायका बिहार प्रांत के पूर्णिया जिले के बेगमपुर बेला गांव में हैं। कुसुमा का भाई सनोज मुर्मू (20) एक महीने पहले बहन के घर आया था और यहीं पर रह रहा था। परिजनों का कहना है कि सनोज अक्सर किसी से मोबाइल फोन पर बातचीत करता रहता था। रविवार देर रात भी उसने किसी से तेज आवाज में फोन पर बहस की थी। इसके बाद वह अचानक घर से कहीं चला गया।
रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने घर से सटे पेड़ पर एक फंदे से लटकता हुआ उसका शव देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक की बहन कुसुमा और उसके ससुर सुमन कुमार से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए । ससुर सुमन कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर पर लगाया एक ध्वज रखा था। इसी कपड़े से फंदा बना कर सनोज ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

दरियाबाद के कोतवाल मनोज सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूरा मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें