बाराबंकी में शहीद जवानों की याद में प्रतिवर्ष की भांति अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस का किया गया आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
आग से बचाने और सुरक्षा के इंतजाम कराने के लिए बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान की शुरूआत सोमवार से हो गई। अभियान के पहले दिन अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में शहीदाें को श्रद्धांजलि दी गई।
अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम में बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के बंदरगाह पर लगी भीषण आग पर काबू पाने में 66 जवानों ने अपने प्राण गंवा दिए थे। उन शहीद जवानों की याद में प्रतिवर्ष अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस का आयोजन कर 14 अप्रैल को परेड के बाद शहीद जवानों को सलामी दी जाती है।
14 अप्रैल से ही अग्निशमन सप्ताह भी प्रारंभ होता है। इस दौरान स्कूलों से लेकर गांव-गांव तक रैलियों का आयोजन कराकर लोगों को आग से बचाव के उपाय भी बताए जाते हैं। बृहस्पतिवार को अग्निशमन केंद्र पर शहीदों की याद में परेड व सलामी हुई।
शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में जनजागरण के लिए रैली का आयोजन कराया जाएगा। एफएसओ बताया कि पंपलेट व स्कूलों में छात्र-छात्राओंको भी इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। एफएसओ ने बताया कि अग्निशमन विभाग अपने कार्यों एवं दायित्वों को निभाने में तन-मन से जनता की सेवा में प्रयत्नशील है।