बाराबंकी। उपकृषि निदेशक कार्यालय सभागार सहित ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित पीएम किसान उत्सव में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। किसान जब इस कार्यक्रम को देख रहे थे इसी दौरान उनके मोबाइल पर सम्मान निधि की 20वीं किस्त राशि खाते में पहुंचने का मैसेज आने लगा। इसे देख किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोक सभागार में मौजूद मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिाकारियों ने भी पीएम का लाइव प्रसारण देखा और सुना। उपकृषि निदेशक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी 4.41 लाख किसानों के खातें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के दौरान ही पहुंच गई।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ के साथ सभी ब्लॉकों, किसान कल्याण केन्द्रों के अलावा क्षेत्रीय कार्मिकों एवं जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में भी किसानों को वर्चुअल रूप से मोबाइल व लैपटाप के द्वारा दिखाया गया। (संवाद)