फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बड्डूपुर में चोरों का आतंक, एक ही रात चार घरों में बड़ी चोरी, गांव में दहशत का माहौल

Wed, 28 May 2025 02:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के चार घरों में बदमाशों ने कहर बरपाया। एक घर में परिजन जग गए तो उन्हें बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शैली कीरतपुर में चोर के रूप में आए बदमाशों ने मंगलवार रात कहर बरपाया। एक ही रात में चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान एक घर में परिजन के जाग जाने पर चोरों ने उन्हें बंधक बना लिया और असलहा दिखाकर लूटपाट की।

विज्ञापन


गांव में नंदकिशोर मिश्रा के घर से करीब 1.5 लाख रुपये नकद, दो सोने की चेन, अंगूठियां व अन्य सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। लाल बहादुर मिश्रा के घर से चोरों ने लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ किया। करुणेश मिश्रा के घर से लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। राम प्रकाश मिश्रा के घर में जब एक परिजन की नींद खुल गई तो चोरों ने हथियार तान दिया, उन्हें बंधक बना लिया और फिर करीब 50 लीटर मेंथा ऑयल व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। राम प्रकाश मिश्रा गांव के वर्तमान कोटेदार हैं।

ये भी पढ़े- Lucknow: ओवरटेक के विवाद में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक को कुचलने की कोशिश, एक किमी तक घिसटती रही बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: जमानत के बाद भी अभी जेल से रिहा नहीं हो पाएगा निकांत जैन, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में रहेगा आरोपी


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी बुलाए जाने की बात कही जा रही है। गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित कर दी गई हैं, और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें