फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मिथुन हत्याकांड में गांव में तनाव, फोर्स तैनात

Mon, 09 Mar 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा गांव में मिथुन रावत की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। अंतिम संस्कार के दूसरे दिन रविवार को गांव में दो समुदाय का मामला होने के कारण पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया है। परिवार अभी भी गहरे सदमे में है और हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहा है। रविवार को स्थानीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही पर का आरोप लगाते हुए इंस्पेक्टर कृष्णकांत सिंह पर नाराजगी जताई। उन्होंने हल्का सिपाही और हल्का दरोगा को तत्काल प्रभाव से हटाने की बात कही। विधायक ने पुलिस को निर्देश दिया कि हत्या करने वाले अपराधियों का इतिहास पता करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने जबरन अवैध घर बनाए हैं, उनकी भी जांच की जाए। पुलिस को शाम तक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

परिवार की न्याय की मांग
शुक्रवार रात हुई मिथुन रावत की हत्या के बाद से पीड़ित परिवार के घर का चूल्हा नहीं जला है। रिश्तेदार और पड़ोसी परिजनों को चाय-पानी उपलब्ध करा रहे हैं। माता-पिता और बहन ने खाना-पीना छोड़ दिया है।परिवार हत्यारों के लिए मृत्युदंड की मांग कर रहा है। माता-पिता और बहन अपने बेटे के हत्यारों को फांसी दिए जाने पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें