फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मारपीट में ब्लॉक प्रमुख के रिश्तेदार की मौत

Mon, 09 Mar 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा गांव में होली के दिन हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रविवार को दोनों पक्षों में फिर मारपीट हुई। मारपीट में घायल रामदेव (55) की लखनऊ इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। हालांकि शरीर पर चोट के स्पष्ट न होने से पुलिस मौत हो संदिग्ध मान रही है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक रामदेव स्थानीय ब्लॉक प्रमुख के रिश्तेदार थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोला का पुरवा गांव निवासी मोहन और रामदेव के भतीजे रामू के बीच होली खेलने को लेकर चार मार्च को मारपीट हुई थी। मोहन ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था।
रविवार सुबह दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुआ। मृतक के पुत्र धर्मेश का कहना है कि विपक्षी मोहन, दीपू, जीवन, मायाराम, मनोज, अंकुल, अमर सिंह उनके घर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में रामदेव के सिर पर गहरी चोट लगी। इससे वह बेहोश हो गए। गांव से उन्हें लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में हालत गंभीर होती देख सीएचसी त्रिवेदीगंज लेकर पहुंचे, जहां रामदेव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि उन्हें मृतक के पुत्र धर्मेेश ने तहरीर दी है। जिसके आधार रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें