बाराबंकी। जैदपुर नगर पंचायत क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित मैच में जीत के बाद ट्राफी के साथ विजेता टीम।
- फोटो : अमर उजाला
जैदपुर नगर पंचायत के पास स्थित ग्राउंड पर पूर्व चेयरमैन मोे. अलीम अंसारी की याद में खेले जा रहे टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसमें सपा के जिलाध्यक्ष व विधायक इलेवन की टीम ने भाग लिया। इसमें जिला अध्यक्ष इलेवन ने विधायक इलेवन को हरा दिया।
मैच सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह अध्यक्ष इलेवन व रामगोपाल रावत विधायक इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए विधायक इलेवन ने निर्धारित 16 ओवर में 123 रन का लक्ष्य अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम के लिए रखा। टीम में मुख्तार शाह 37 रन, अजय वर्मा 19 रन व रफ ीक ने 8 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अध्यक्ष इलेवन की ओर से डा. कुलदीप सिंहने 20 रन, अलीम मेंहदी 30, बब्बू शेख ने 20 रनों के साथ रियाज अहमद ने 13 रन की शानदार पारी खेल कर विधायक इलेवन को 7 विकेट से रौंद दिया।
वहीं विधायक इलेवन टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच मुख्तार शाह को 37 रनों के साथ दो विकेट लेने पर दिया गया। इस मैच को देखने भारी संख्या में कस्बा समेत क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक जावेद रिजवी, अजमी रिजवी, श्यामू जायसवाल, डॉ.जेपी वर्मा, मो.वसीम खान, चौधरी हसीब अहमद अबू उमैर अंसारी, खालिद, गुड्डू आदि मौजूद रहे।