फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ब्लैक मेल कर दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा

Thu, 29 Aug 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विशेष न्यायाधीश राजेश पति त्रिपाठी ने महिला को ब्लैक मेल कर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को दोषी करार माना। कोर्ट ने दोषी को दस साल की जेल के साथ ही 5500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि में से दो हजार रुपये पीड़िता को दिये जाने का आदेश भी कोर्ट ने दिया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना क्षेत्र रामनगर के एक गांव निवासी पीड़िता के घर आरोपी गुफरान का आना जाना था। आरोप था कि इस दौरान उसने चोरी छिपे पीड़िता की कुछ फोटो खींच ली थी। उसी को दिखाकर आरोपी पीड़िता को ब्लैक मेल कर दुष्कर्म करता था। पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज न होने पर कोर्ट के आदेश के बाद अक्तूबर 2021 में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गवाहों के बयान व साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने अभियुक्त गुफरान को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें