फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जालसाजों की 1.75 करोड़ की 14 जमीनें कुर्क

Thu, 29 Aug 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जालसाज गिरोह के सरगना व सक्रिय सदस्य की 1.75 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने बुधवार को कुर्क करने की कार्रवाई की। आजमगढ़ जिले के अरहरिया पोस्ट गौरी अहिरौली निवासी त्रिभुवन नारायन पांडेय व अरविंद पांडेय तथा दुबावल टहर वाजिदपुर थाना कप्तानपुर के आलोक कुमार चौबे पर आरोप है कि बीते करीब 15 साल से वह लोग एक इंफ्राटेक नामक कंपनी बनाकर प्लाट व भूखंड बेचने के नाम पर जालसाजी कर लोगों से ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने इनकी 6.95 करोड़ रुपये की संपत्ति चिन्हित की थी। बुधवार को गिरोह के सरगना त्रिभुवन नारायन पांडेय व सदस्य आलोक कुमार चौबे की देवा क्षेत्र के हाजी काजीपुर में स्थित 0.3975 हेक्टेयर की कुल 14 जमीनें, जिनकी कीमत 1.75 करोड़ रुपये आंकी गई, उन्हें कुर्क कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें