फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधेश्वर महादेव दर्शन को खुले रहेंगे कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पांच माह बाद लोधेश्वर महादेव मंदिर के कपाट शुक्रवार से खुलेंगे। अधिकमास में शिव भक्त सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके साथ जिले के कई प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पांच माह से अधिक समय से लोधेश्वर महादेवा के कपाट बंद थे। अनलॉक-4 में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में शिव मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन-पूजन व जलाभिषेक के लिए खोलने का निर्णय लिया है। शुक्रवार से लोधेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खुलेंगे। भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड-19 के अन्य निर्देशों का पालन करना होगा। इसकी निगरानी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। मठ के रिसीवर हरि प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मलमास (अधिक मास) में लोधेश्वर महादेवा के कपाट खुल रहे हैं। श्रद्घालुओं को सोशन डिस्टेंसिंग के साथ जलाभिषेक कराया जाएगा। वहीं हैदरगढ़ स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्त जलाभिषेक कर सकेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें