बाराबंकी। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार जारी है। गुरुवार को 86 लोग और चपेट में आ गए। संक्रमितों में सिविल कोर्ट, सीएचसी हैदरगढ़ व हरख के कर्मचारी और मसौली ब्लॉक के एडीओ भी शामिल हैं। दो कर्मचारियों के संक्रमित मिलने पर जिला जज ने शुक्रवार को सिविल कोर्ट बंद रखने का आदेश जारी किया है। कोर्ट के साथ बैंक, सीएचसी व ब्लॉक कार्यालय को भी बंद कर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
जांच रिपोर्ट के अनुसार सिविल कोर्ट के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कई कर्मचारी पहले भी संक्रमित पाए जा चुके हैं। दो कर्मचारियों के पीड़ित मिलने के बाद जिला जज ने शुक्रवार को कोर्ट रखने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही मसौली ब्लॉक में तैनात एडीओ, सीएचसी हैदरगढ़ और हरख में एक-एक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी कर्मचारी होम क्वारंटीन में है। ब्लॉक और सीएचसी को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
इसके अलावा देवा के महरोड में तीन, टिकैतगंज में चार, इलियासपुर में एक, पोखरा में एक, त्रिवेदीगंज के पखरपुर में छह, रामनगर तीन में दो, सिरकौली में एक, बुढ़वल में एक, वैशपुर में एक, करमुल्लापुर में एक, मैदासपुर में दो, नालापार दक्षिणी में एक, बिहुरी में एक, शैलीकीरतपुर में चार, रानीमऊ में एक, सरायं दुनौली में एक, बादशाहनगर में एक, सिरौली के ठाकुरपुर में छह, मोहम्मदपुर खाला में एक, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में चार, बंकी के बनवा में तीन, बीएसएनएल कार्यालय के पास एक, आनंदनगर में एक, अयोध्यानगर में एक, लखपेड़ाबाग में चार, कृष्णानगर में तीन, बड़ेल चौराहा दो, सिविल लाइंस में दो, गौडा सूरतगंज में पांच, दनापुर शुक्ल में छह, देवा के सलेमपुर में तीन, निंदूरा के चंदौली में पांच, अमोली कला में चार, शाहपुर सिदबी में पांच, रामसनेहीघाट के थोरथिया में दो, शालपुर में एक, मोहम्मदपुर में एक समेत 86 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।