फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: छह दिन में आठ डिग्री बढ़ा पारा, गर्मी ने किया बेहाल

Mon, 11 May 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। बीते छह दिनों में अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। रविवार को पारा 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही दोपहर में सड़कें और बाजार सूने नजर आए।
विज्ञापन

सहालग का समय होने के बावजूद बाजारों में रौनक कम रही। दिन में कारोबार प्रभावित रहा और दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखे। गौरीगंज के व्यापारी विवेक कुमार ने बताया कि तेज धूप के कारण दोपहर में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है। बारामासी के कपड़ा व्यापारी संजय कुमार ने बताया कि गर्मी के चलते बाजारों में भीड़ कम हो गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। गन्ने का रस, लस्सी और बेल के शरबत की दुकानों पर भीड़ बनी रही। चिकित्सकों ने धूप से बचने, अधिक पानी पीने और दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटों में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

तारीख- तापमान अधिकतम- न्यूनतम
पांच मई- 28.0- 19.5
छह मई- 32.0- 21.0
सात मई- 32.0- 20.0
आठ मई- 33.0- 22.5
नौ मई- 35.0- 23.0
10 मई- 36- 24.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें